June 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh

बलौदाबाजार: नशे में धुत चालक ने बस से मारी जोरदार टक्कर, फार्मेसी समेत तीन दुकानें तबाह, स्कूटी सवार घायल

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़:
जिले के अंबेडकर चौक में बुधवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शिवानी ट्रैवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर अपोलो फार्मेसी समेत तीन दुकानों में जा घुसी। यह बस रायपुर से लौट रही थी और रात करीब 9 बजे हादसा हुआ।

कोई यात्री नहीं था बस में, बड़ा हादसा टला
सौभाग्यवश, हादसे के समय बस में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई। लेकिन बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पहले दो दुकानों की दीवारें तोड़ते हुए फार्मेसी के अंदर तक घुस गई।

फार्मेसी को लाखों का नुकसान
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अपोलो फार्मेसी की शटर, कांच, फर्नीचर और दवाइयां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। फार्मेसी संचालक के अनुसार, उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और उन्होंने बस कंपनी से मुआवजे की मांग की है।

चालक नशे में धुत, स्कूटी सवार घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक नशे में था और उसने वाहन पर नियंत्रण पूरी तरह खो दिया था। हादसे में एक स्कूटी सवार युवक भी घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विधायक और मंत्री टंकाराम वर्मा मौके पर पहुंचे
राजस्व मंत्री और बलौदाबाजार विधायक टंकाराम वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वे बलौदाबाजार दौरे से लौट रहे थे जब उन्होंने यह हादसा देखा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने बस जब्त की, जांच जारी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई है।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response