June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Naxal News : गढ़चिरौली–कांकेर में बड़ा सरेंडर, 15 नक्सली हथियार डालकर समर्पण

Naxal News
Naxal News

कांकेर | छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सरहद पर सुरक्षा बलों को बड़ा फायदा मिला है। बुधवार को गढ़चिरौली से लेकर कांकेर तक कुल 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इन सभी पर मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। समर्पित नक्सलियों में कुख्यात विनोद सैयाना भी शामिल है।

Naxal News
Naxal News

गढ़चिरौली में डीजी रश्मि शुक्ला के समक्ष 11 नक्सलियों ने हथियार डाले। इन पर 89 लाख रुपये का इनाम था और इन लोगों ने चार हथियार भी सुपुर्द किए। वहीं कांकेर में एसपी आईके एलेसेला के सामने 4 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिन पर 23 लाख का इनाम दर्ज था।
सरेंडर करने वालों में कंपनी नंबर 10 का सक्रिय सदस्य और मदनवाड़ा हमले में शामिल एक महिला नक्सली भी बताई गई है। पुलिस ने पुनर्वास नीति के तहत सभी को आर्थिक सहायता प्रदान की।

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response