CG Box News Blog Badi Khabar बिलासपुर से अमरकंटक तक विकसित होगा नया टूरिज्म सर्किट, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की पहल
Badi Khabar

बिलासपुर से अमरकंटक तक विकसित होगा नया टूरिज्म सर्किट, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की पहल

Bilaspur to Amarkantak tourism route to include wildlife, culture, and natural beauty.

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को नई दिशा देने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) से लेकर अमरकंटक तक एक नया और आकर्षक टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी योजना में एनटीपीसी, एसईसीएल, अडानी फाउंडेशन जैसी प्रमुख कंपनियों का सहयोग लिया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर, रतनपुर, खूंटाघाट, खुड़िया जलाशय, अचानकमार टाइगर रिजर्व और अमरकंटक को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक, सुविधाजनक और टिकाऊ रूप में विकसित किया जाएगा।

इस टूरिस्ट सर्किट में प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, सांस्कृतिक विरासत और जल संसाधनों का समावेश किया जाएगा, जिससे न केवल स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि राज्य की पर्यटन आय में भी इजाफा होगा।

Exit mobile version