June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh

प्रदेश के श्रमिकों को 53 करोड़ 43 लाख की सहायता राशि जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ चला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 1,14,902 श्रमिकों के बैंक खातों में ₹53.43 करोड़ की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। श्रम मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है।

श्रम विभाग के तीनों मंडलों –

1 छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल

2 संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल

3 श्रम कल्याण मंडल

के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। बीते सवा साल में श्रमिकों को लगभग ₹500 करोड़ की सहायता राशि विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदान की गई है।

चेक वितरण समारोह
इस अवसर पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए:
🔹 मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना – कुशालपुर निवासी मनीष मरकाम और खमतरई निवासी मंग्लीन साहू को ₹1-1 लाख के चेक प्रदान किए गए।
🔹 मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना – रायपुर निवासी अनीता नाग और संगीता ढीमर को ₹20-20 हजार की सहायता राशि दी गई।
🔹 मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना – चंगोरा भाठा निवासी बिहारी लाल देवांगन और भवानी नगर कोटा रायपुर निवासी राही साहू को ₹20-20 हजार की सहायता राशि दी गई।
🔹 मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना – कुशालपुर निवासी लक्ष्मी सोनकर को ₹8 हजार और शैल सार्वे को ₹5 हजार की राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में अधिकारी एवं श्रमिक रहे उपस्थित
इस अवसर पर श्रम सचिव एवं श्रमायुक्त अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सचिव गिरिश कुमार रामटेके, अपर श्रमायुक्त एस.एल. जांगड़े और सविता मिश्रा सहित कई श्रमिक उपस्थित थे।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response