CG Box News Blog Badi Khabar ईडी की बड़ी कार्रवाई: महादेव एप से जुड़े भव्य विवाह समारोह में छापेमारी, दूल्हा फरार, तीन गिरफ्तार
Badi Khabar

ईडी की बड़ी कार्रवाई: महादेव एप से जुड़े भव्य विवाह समारोह में छापेमारी, दूल्हा फरार, तीन गिरफ्तार

ED officers raid lavish wedding in Jaipur's Fairmont Hotel linked to Mahadev betting scam.

"₹200 करोड़ की शाही शादी में ईडी की एंट्री! गैम्बलिंग मनी से रचाया गया जश्न अब जांच के घेरे में। #MahadevApp #EDRaid"

जयपुर। बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी की रायपुर टीम ने बुधवार को जयपुर के कूकस इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में एक भव्य शादी समारोह में छापा मारा। बताया जा रहा है कि इस विवाह समारोह पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे।

इस आयोजन में दुबई, भिलाई और रायपुर सहित देश-विदेश से 250 से अधिक विशिष्ट मेहमान पहुंचे थे। ईडी को इनपुट मिला था कि इस शादी के जरिए अवैध धन का प्रदर्शन और शोधन किया जा रहा है।

छापेमारी के दौरान ईडी ने वहां मौजूद तीन मेहमानों को हिरासत में लिया, जो कथित रूप से महादेव एप से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे। वहीं, दूल्हा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश अभी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की कड़ी जांच का हिस्सा है, जो महादेव एप नेटवर्क के खिलाफ लंबे समय से चल रही है।

Exit mobile version