June 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Badi Khabar Breaking news Chhattisgarh

रायपुर: खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

रायपुर (छत्तीसगढ़)।
राजधानी रायपुर में खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह चलाए गए रेस्क्यू अभियान में अर्जुन यादव का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, दूसरे युवक भूपेश भूडे की खोजबीन एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम लगातार कर रही है।

यह दर्दनाक हादसा मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम के पास का है, जहां दोनों युवक नहाने के दौरान पानी में डूब गए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, नदी में पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। बावजूद इसके, बचाव दल भूपेश भूडे की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि जैसे ही दूसरा युवक भी मिल जाएगा, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response